लाइव न्यूज़ :

डाइवर पलक शर्मा एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 21 अक्टूबर को चीन होंगी रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 20:10 IST

इस डाइविंग प्रतियोगिता में एशियाई देशों के डाइवर अपनी सहभागिता करेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व इस टूर्नामेंट में डाइवर पलक शर्मा करते हुए नजर आने वाली हैं। पलक शर्मा मूलतः मध्यप्रदेश की क्लीन सिटी इंदौर की रहने वाली हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दल का नेतृत्व इस टूर्नामेंट में डाइवर पलक शर्मा करते हुए नजर आने वाली हैंपलक शर्मा मूलतः मध्यप्रदेश की क्लीन सिटी इंदौर की रहने वाली हैंभारतीय डाइवर अब तक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 पदक जीत चुकी हैं

नई दिल्ली: आगामी 21 अक्टूबर से एशियन डाइविंग चैंपियनशिप का आयोजन चाइना के ग्वांग्झू में होने जा रहा है। इस डाइविंग प्रतियोगिता में एशियाई देशों के डाइवर अपनी सहभागिता करेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व इस टूर्नामेंट में डाइवर पलक शर्मा करते हुए नजर आने वाली हैं। पलक शर्मा मूलतः मध्यप्रदेश की क्लीन सिटी इंदौर की रहने वाली हैं। 

अपने 8 साल की उम्र से डाइविंग को पैशन बना चुकी पलक शर्मा ने अपने 9 साल के इस सफर में अब तक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 पदक जीत चुकी हैं , जिनमें से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक सहित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 29 स्वर्ण , 8 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। सन 2018 में मात्र 12 साल की उम्र में पलक शर्मा ने राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जितना शुरू कर दिया था। और उसके बाद से जो ये जितने का सिलसिला शुरू हुआ वो अब तक निर्बाध रूप से निरंतर जारी है।                               बेहद कम उम्र में ही इस प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी पलक शर्मा ने राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने के साथ कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं जिनमें से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 और मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार 2022 शामिल है। पलक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अति महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर भी है। 

इस एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में शामिल होने से ठीक 5 दिन पहले ही पलक को एक बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा है जिसमें उनके दादाजी का देहांत हो गया है। इस कठिन परिस्थिति और आघात के बावजूद मात्र 5 दिन में ही पलक ने इस टूर्नामेंट के लिए सहमति देकर एक मिसाल कायम किया है। 

पलक ने कहा कि दादाजी मुझे बेहद प्रिय थे और अब इस टूर्नामेंट में उनके सम्मान के लिए पदक जीतने पर ही हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा। कई लोगों ने इस कठिन परिस्थिति में टूर्नामेंट छोड़ने की सलाह दी लेकिन पलक ने कहा कि नहीं जब सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी अपने पिता की मौत पर देश के लिए खेल कर शतक बना सकते हैं तो वो क्यों नहीं खेल सकती? वो टूर्नामेंट में हिस्सा अवश्य लेंगी। 

इसी संकल्प के साथ पलक शर्मा  चाइना में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए अपनी सहमति दे दीं। अब वो इस टूर्नामेंट में भागीदारी करने के लिए 21 अक्टूबर को दिल्ली से टीम के बाकी सदस्यों के साथ चाइना के लिए प्रस्थान करेंगी। यह जानकारी उनके पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दिया।

टॅग्स :भारतचीनखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!