लाइव न्यूज़ :

दीक्षा की टीम अरामको सीरीज के पहले दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:43 IST

Open in App

लंदन, नौ जुलाई दीक्षा डागर का व्यक्तिगत प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन ओलिविया कोवान और सारा स्मिट के साथ उनकी टीम अरामको लेडीज ओपन गोल्फ में पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।

टीम पेस (ली एन्न पेस) 16 अंडर के कुल स्कोर के साथ पहले जबकि टीम सिमरमाचेर उनसे एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर है।

दीक्षा की टीम, टीम विलियम्स, टीम कोवैन टीम लियोनी हार्म के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। इन सभी टीमों का स्कोर 14 अंडर है।

त्वेसा मलिक की अगुवाई वाली टीम छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर है। उनकी टीम में लीना बोक्विस्ट, विक्टोरिया फ्रिकोट और हन्ना होल्डन हैं।

व्यक्तिगत तौर पर दीक्षा (75) संयुक्त 54वें जबकि त्वेसा (76) संयुक्त 66वें पर हैं। आस्था मदान (89) तालिका में काफी नीचे है।

इस 36 टीमों के प्रारूप में 108 पेशेवर खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसमें हर टीम में तीन पेशेवर और एक अमेच्योर गोल्फर शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!