लाइव न्यूज़ :

डायमंड लीग में मामूली अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूके एशियन गेम्स चैंपियन नीरज चोपड़ा

By भाषा | Updated: August 31, 2018 13:27 IST

Neeraj Chopra: एशियन गेम्स 2018 में जैवलिन थ्रो का गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में मेडल से चूके

Open in App

ज्यूरिख, 31 अगस्त: एशियाई खेलों के चैंपियन भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर प्रभावी प्रदर्शन किया लेकिन प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल में मामूली अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए। जकार्ता में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने के तीन दिन बाद ही डायमंड लीग सीरीज फाइनल खेलने वाले चोपड़ा ने 85.73 मीटर का थ्रो फेंका और आठ खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर रहे।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा पांचवें और आखिर से दूसरे दौर तक तीसरे स्थान पर थे लेकिन जर्मनी के थामस रोलर ने 85.76 मीटर का थ्रो फेंककर उन्हें 0.03 मीटर से पछाड़ दिया। चोपड़ा ने जकार्ता में 88.06 मीटर का थ्रो फेंका था। उन्हें चौथे स्थान पर रहने से 6000 डॉलर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिला। 

इस बीच जर्मनी के आंद्रियास होफमैन ने 91.44 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। एस्तोनिया के मैग्नस कर्ट दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 87 . 57 मीटर का फासला नापा। दूसरा फाइनल शुक्रवार को ब्रसेल्स में खेला जाएगा। 

टॅग्स :एशियन गेम्सनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!