लाइव न्यूज़ :

दीपक कुमार ने विश्व चैम्पियन को हराकर उलटफेर किया, स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने शुक्रवार को ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर उलटफेर करते हुए बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल्स में प्रवेश किया।

दीपक ने अपने करियर की सबसे यादगार जीत दर्ज की और अपने से कहीं मजबूत जोइरोव को 4-1 से शिकस्त दी जिन्होंने भारत के अमित पंघाल को हराकर 2019 विश्व चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया था।

जोइरोव एशियाई खेलों और चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता भी हैं।

दीपक ने गुरूवार को बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव को 5 . 0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी थी।

पूर्व युवा विश्व चैम्पियन ज्योति गूलिया (51 किलो) और भाग्यवती कचारी (75 किलो) हालांकि महिला वर्ग में हारकर बाहर हो गई।

महिला वर्ग में भारत की चुनौती बिना किसी पदक के खत्म हो गई ।

पुरूष वर्ग में मनजीत सिंह (प्लस 91 किलो) भी हारकर बाहर हो गए ।

दो बार की विश्व चैम्पियन नाजिम काइजेबे को क्वार्टर फाइनल में हराने वाली गूलिया को रोमानिया की लाकरामियाआरा पेरिजोच ने 5 . 0 से हराया । कचारी भी इसी अंतर से अमेरिका की नाओमी ग्राहम से हार गई। मनजीत को आर्मेनिया के गुरजेन होवहानिस्यान ने मात दी ।

वहीं नवीन बूरा (69 किलो) क्वार्टरफाइनल में ब्राजील के इरावियो एडसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गये, जहां उनका सामना एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बोबो-उस्मोन बातुरोव से होगा।

भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले चरण में तीन पदक (एक रजत और दो कांस्य पदक) जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!