लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा पुजारी ने जीता कांस्य पदक, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2022 19:28 IST

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 269 किलोग्राम के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देसंकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।पीएम नरेंद्र मोदी ने जीतने पर बधाई दी।मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन फीदरवेट (57 किलो) स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

CWG 2022: गुरुराजा पुजारी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के पुरुष 61 किग्रा वर्ग में कुल 269 किलोग्राम के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता। युवा भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। पीएम मोदी ने बधाई दी।

गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता गुरुराजा ने 269 किग्रा (118 किग्रा + 151 किग्रा) के कुल वजन से तीसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया के अज्निल बिन बिदिन मुहम्मद ने 285 किग्रा (127+158) का वजन उठाकर खेलों में रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।

पपुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 273 किग्रा (121+152) के कुल वजन से रजत पदक हासिल किया। यह भारत का मौजूदा खेलों में दूसरा पदक है, इससे पहले भारोत्तोलक संकेत सागर ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सरगर ने मिश्रित जोन में कहा ,‘लिफ्ट के दौरान कोई गलती नहीं हुई। अचानक मुझे दाहिनी कोहनी पर बहुत वजन महसूस हुआ और मैं नियंत्रण नहीं रख सका। मैंने दो क्लिक की आवाज चुनी।’ उन्होंने कहा ,‘ट्रेनिंग में मैं 143 किलो वजन उठाता हूं। मुझे स्वर्ण जीतना था। मैं रजत से खुश नहीं हूं क्योंकि मैंने चार साल से स्वर्ण के लिये अभ्यास किया था।’

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा ,‘‘ शानदार प्रयास संकेत सरगर । उनके रजत पदक से भारत की राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छी शुरुआत। बधाई और शुभकामनायें।’’ सरगर ने कहा ,‘‘ आखिरी लिफ्ट से पहले कोच (विजय शर्मा) ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं उठा सकूंगा। उन्होंने पहले मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन बाद में हौसलाअफजाई की।’’

अब चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिये उनका स्कैन किया जायेगा। उन्होंने कहा ,‘‘ डोप नमूने देने के बाद मैं एक्स रे के लिये जाऊंगा। तभी पता चलेगा। अभी तो बहुत दर्द है । मैं इस पदक को देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान कुर्बान कर दी।’’

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!