लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: तेजस्विनी सावंत ने शूटिंग में जीता सिल्वर, भारत को दिलाया 25वां मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 12, 2018 11:19 IST

Tejaswini Sawant: तेजस्विनी सावंत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता शूटिंग का सिल्वर मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: भारत की तेजस्विनी सावंत ने गुरुवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50मीटर रायफल प्रोन इवेंट में 618.9 अंक स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल जीता, जोकि इन खेलों के आठवें दिन भारत का पहला मेडल और अब तक कुल 25वां मेडल है। 

इस जीत के साथ ही तेजस्विनी सावंत इस इवेंट में दो कॉमनवेल्थ मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। इस इवेंट में एकमात्र मेडल जीतने वाली भारतीय निशानेबाज रूपा उन्नीकृष्णन थीं, जिन्होंने 1998 के क्वॉलालम्पुर में गोल्ड मेडल जीता था। 

अपने तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल रही तेजस्विनी सावंत का ये छठा मेडल है। इससे पहले वह 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 एयर रायफल और 10 मीटर एयर रायफल (पेयर्स) में गोल्ड और 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर रायफल प्रोन, 50मीटर  रायफल 3 पोजिशंस और 50मीटर रायफल प्रोन (पेयर्स) में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

गुरुवार को सावंत ने 50मीटर रायफल प्रोन के फाइनल में  618.9 अंक स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट का गोल्ड मेडल कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने 621 अंक स्कोर करते हुए और ब्रॉन्ज स्कॉटलैंड की सियोनैड मैक्टिनटोस ने 618.1 अंक के साथ जीता।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!