लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: तेजस्विनी सावंत ने नए रिकॉर्ड के साथ लगाया गोल्ड पर निशाना, अंजुम ने जीता सिल्वर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 13, 2018 08:36 IST

Tejaswini Sawant: भारत की तेजस्विनी सावंत ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशंस में गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारत की अंजुम मोदगलि ने जीता।

सावंत ने फाइनल में 457.9 अंक के स्कोर के साथ नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं अंजुम ने भी 455.7 अंक स्कोर करते हुए इस इवेंटा का सिल्वर मेडल भारत के नाम किया। इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल स्कॉटलैंड की सियोनेड मैंक्टॉश ने 444.6 अंक स्कोर करते हुए जीता।

2006 के कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीतने वाली 37 वर्षीय तेजस्विनी ने इन खेलों में अपना सातवां मेडल जीता, वह अब तक इन खेलों में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

इस इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड में भी तेजस्विनी और अंजुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए क्वॉलिफाई किया था। अंजुम ने 587 अंक और तेजस्विनी ने 582 अंक स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले सावंत ने गुरुवार को 50मीटर रायफल प्रोन इवेंट में 618.9 अंक स्कोर करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। ये भारत का इन खेलों के नौवें दिन पहला मेडल, 15वां गोल्ड और कुल 33वां मेडल है। (पढ़ें: CWG 2018: तेजस्विनी सावंत ने शूटिंग में जीता सिल्वर, भारत को दिलाया 25वां मेडल)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!