लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: हाई जंप फाइनल में भारत के तेजस्विन हारे, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गोल्ड

By सुमित राय | Updated: April 11, 2018 20:23 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भारत के तेजस्विन शंकर को पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 11 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भारत के तेजस्विन शंकर को पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तेजस्विन शंकर ने 2.24 मीटर की दूरी मापकर स्पर्धा में छठा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

हाई जंप में ऑस्ट्रेलिया के बेंडन स्टार्क ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2.32 मीटर की दूरी तय की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं बहामास के जमाल विल्सन ने 2.30 मीटर की दूरी तय कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कनाडा के जैंगो लवेट ने भी अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने भी 2.30 का स्कोर किया, लेकिन 2.27 मीटर की ऊंचाई को विल्सन ने पहले ही प्रयास में पूरा कर लिया, जबकि लवेट ने दूसरी कोशिश में इसे क्लीयर किया। इस कारण वह तीसरे स्थान पर रहे।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!