लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: संजीव राजपूत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, अपने नाम किया तीसरा कॉमनवेल्थ मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 14, 2018 12:12 IST

Sanjeev Rajput: संजीव राजपूत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशंस में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: भारत के संजीव राजपूत ने शनिवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर राइयफल थ्री पोजिशंस का गोल्ड मेडल जीता। राजपूत ने 454.5 अंकों का स्कोर करते हुए नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

ये संजीव राजपूत का तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल और 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में 50मीटर रायफल प्रोन का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस इवेंट में एक और भारतीय चैन सिंह 419.1 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 

राजपूत को इस इवेंट में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और उन्होंने 1180 अंक स्कोर करते हुए नए क्वॉलिफिकेशन रिकॉर्ड के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। इस इवेंट का सिल्वर मेडल कनाडा के ग्रेजेगोर्ज सिच ने 448.4 अंक और ब्रॉन्ज इंग्लैंड के डीन बेल ने 441.2  अंक स्कोर करते हुए जीता।

संजीव राजपूत ने इससे पहले 2011 के चांगवान वर्ल्ड कप में 50मीटर रायफल थ्री पोजिशंस में गोल्ड और 2006 के ISSF वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था। साथ ही उन्होंने 2010 के सिडनी वर्ल्ड कप में 10मीटर एयर रायफल इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!