लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: 15 साल के अनीष भनवाला ने शूटिंग में जीता गोल्ड, रचा नया इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 13, 2018 10:36 IST

Anish Bhanwala: अनीष भनवाला ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतते हुए एक नया इतिहास रच दिया है

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष भनवाला ने पुरुषों की 25मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। अनीष कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इन खेलों के नौवें दिन 25मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में 30 अंक स्कोर किया और नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

इस इवेंट का सिल्वर ऑस्ट्रेलिया के सर्गेई इवग्लेवस्की ने 28 अंक स्कोर करते हुए और ब्रॉन्ज इंग्लैंड के सैम गोविन ने 17 अंक स्कोर करते हुए जीता। एक अन्य भारतीय नीरज कुमार इस इवेंट में 13 अंक स्कोर कर पांचवें स्थान पर रहे।

ये भारत का नौवें दिन शूटिंग में तीसरा मेडल, 16वां गोल्ड और कुल 34वां मेडल है। इससे पहले शुक्रवार को महिला निशानेबाजों तेजस्विनी सावंत और अंजुम मोदगिल ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशंस में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते।

हरियाणा के कशांडी से आने वाले अनीष को स्टार निशानेबाज रहे जसपाल राणा से ट्रेनिंग मिली है और उनकी बड़ी बहन मुस्कान भी नेशनल लेवल की निशानेबाज रही हैं। अनीष ने इससे पहले पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25मीटर फायर पिस्टल इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!