लाइव न्यूज़ :

क्लब अल नस्र संग क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया करार, जानें कितना है सालाना वेतन

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 31, 2022 11:15 IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।रोनाल्डो ने जून 2025 तक के लिए ये करार किया है।कथित तौर पर इस करार के साथ रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुक्रवार को सऊदी अरब के अल नस्र के साथ करार किया। कथित तौर पर इस करार के साथ रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने जून 2025 तक के लिए ये करार किया है। अल नस्र ने वित्तीय सौदे का खुलासा नहीं किया, लेकिन रॉयटर्स के मुताबिक रोनाल्डो और क्लब के बीच 200 मिलियन यूरो (1700 करोड़ रुपये) का अनुबंध हुआ है। इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है।

अल नस्र क्लब ने अब तक कुल नौ सऊदी अरब लीग खिताब जीते हैं। आखिरी बार क्लब ने साल 2019 में ये खिताब जीता था। वहीं, रोनाल्डो के साथ तस्वीर साझा करते हुए अल नस्र ने ट्वीट कर लिखा, "यह बनने वाले इतिहास से कहीं अधिक है। यह एक हस्ताक्षर है जो न केवल हमारे क्लब को और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि हमारे लीग, हमारे देश और आने वाली पीढ़ियों, लड़कों और लड़कियों को खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए प्रेरित करेगा। आपका अपने नए घर में स्वागत है क्रिस्टियानो रोनाल्डो।"

रोनाल्डो एक साल के बाद गल्फ गए हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ तब दूरी बना ली जब उन्होंने कहा कि उन्हें क्लब द्वारा "विश्वासघात" महसूस हुआ और कोच एरिक टेन हैग के लिए कोई सम्मान नहीं है। जब रोनाल्डो विश्व कप में पुर्तगाल के साथ थे, तब मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने अपना अनुबंध उनके साथ समाप्त कर दिया। रोनाल्डो ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में वह सब हासिल किया जो मैं कर सकता था और मुझे लगता है कि एशिया में अपना अनुभव साझा करने का यह सही समय है।"

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!