लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट जीत दर्ज करने पर क्रिकेट जगत ने भारत के जज्बे और धैर्य को सराहा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 12:44 IST

Open in App

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में क्रिकेट जगत ने  लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अविश्वसनीय जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम के ‘ जज्बे और धैर्य’ को सलाम किया।भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्ले से कमाल करने के बाद धारदार गेंदबाजी मैच के पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड को 151 से हराने में अहम योगदान दिया।  इस जीत से भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ क्या गजब का  टेस्ट मैच था भारतीय टीम।  इसके हर पल को देखने में मजा आया। कठिन परिस्थितियों में टीम ने जो जज्बा और धैर्य दिखाया, वह कुछ ऐसा है जो मेरे लिए सबसे अलग था। बहुत अच्छा खेला।’’बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी भारतीय टीम के जुझारू रवैये की तारीफ की।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ भारत की शानदार जीत। टीम ने शानदार जज्बा और हिम्मत दिखाया। हर किसी ने योगदान दिया। मैच को इतने करीब से देखना काफी सुखद रहा।’’दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने इसे ‘सनसनीखेज जीत’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टेस्ट मैच क्रिकेट का एक अविश्वसनीय दिन और हर भारतीय प्रशंसक को लंबे समय तक याद रखने वाला दिन। बुमराह और शमी ने दिन की शुरुआत में बल्ले से संघर्ष किया और फिर सिराज, इशांत, बुमराह, शमी के तेज आक्रमण ने अपना सब कुछ झोक दिया और भारत एक सनसनीखेज जीत दर्ज किया।’’सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों ने ही नहीं, शेन वार्न और माइकल वॉन जैसे विदेशों के पूर्व खिलाड़ियों ने भी कोहली और उनकी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वार्न ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ लॉर्ड्स में गजब का टेस्ट मैच। शानदार पिच, शानदार क्रिकेट और भारत द्वारा दिखाया गया शानदार चरित्र। याद रखें कि वे टॉस हार गए, पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गये, पहली पारी की बढ़त हासिल नहीं कर सके और पंत के जल्दी आउट होने के बाद सबने इंग्लैंड की जीत के बारे में सोचा था।  भारत ने कड़ा संघर्ष किया और जीत का हकदार था। भारत को 2-0 से आगे होना चाहिए। ’’इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने कहा, ‘‘ क्रिकेट का अद्भुत खेल । भारत ने आज दिखाया कि वे इंग्लैंड से इतने बेहतर क्यों हैं । जीत के लिए उनका विश्वास अपार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!