क्या टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित होने का पेरिस ओलंपिक 2024 पर पड़ेगा असर? आयोजक ने दिया जवाब

By भाषा | Published: March 25, 2020 04:14 PM2020-03-25T16:14:52+5:302020-03-25T16:15:11+5:30

Paris 2024 Olympics: कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप की वजह से टोक्यो ओलंपिक के टलने के बाद क्या उसका असर 2024 के पेरिस ओलंपिक पर भी पड़ेगा? जानिए आयोजकों ने दिया इस सवाल का क्या जवाब

Coronavirus: Tokyo Olympic Games 2020 postponement has no impact on Paris Olympics 2024, says organiser | क्या टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित होने का पेरिस ओलंपिक 2024 पर पड़ेगा असर? आयोजक ने दिया जवाब

कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक 2020 हुए एक साल के लिए स्थगित (Twitter)

Highlightsकोरोना वायरस की वजह से अब टोक्यो ओलंपिक 2020 को 2021 में आयोजित किया जाएगाटोक्यो ओलंपिक टलने से 2024 के पेरिस ओलंपिक पर कोई असर नहीं पड़ेगा, आयोजकों का दावा

पेरिस:कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने का असर पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों पर नहीं पड़ेगा। आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्तांगुत ने यह बात कही। आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मंगलवार को फोन पर बात करने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया।

एस्तांगुत ने कहा कि इसका पेरिस खेलों पर असर नहीं पड़ेगा और वे टोक्यो ओलंपिक के तीन साल बाद होंगे। उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला सही है। हम अपने खेलों की तैयारी कर रहे हैं और टोक्यो खेलों का असर उस पर नहीं पड़ेगा। हर जगह के हालात दूसरे हैं। हमें उस तरह का बुनियादी ढांचा खड़ा नहीं करना है। हम अपने शेड्यूल के हिसाब से काम कर रहे हैं।’’ 

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में अब तक 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इससे दुनिया भर में 4 लाख से ज्यादा लोक संक्रमित हैं।

Web Title: Coronavirus: Tokyo Olympic Games 2020 postponement has no impact on Paris Olympics 2024, says organiser

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे