लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का प्रभाव: भारत साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी वर्ल्ड कप से हटा

By भाषा | Updated: February 28, 2020 17:54 IST

Coronavirus threat: भारत ने कोरोन वायरस की वजह से अगले महीने साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है

Open in App

नई दिल्ली: भारत साइप्रस में कोरोना वायरस के खतरे के कारण वहां होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हट गया। शॉटगन विश्व कप अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त है जिसका आयोजन चार से 13 मार्च के बीच किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (आईएसएसएफ) के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि सरकार की सलाह पर भारतीय टीम को टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस एकमात्र कारण है जिससे हमने हटने का फैसला किया। ऐसा केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर किया गया। ’’ सूत्रों ने कहा, ‘‘परिस्थितियों को देखते हुए यह सही फैसला है क्योंकि हम अपने निशानेबाजों, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते।’’

निकोसिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम में शामिल दो निशानेबाजों ने भी कहा कि उन्होंने ‘हटने के फैसले’ के बारे में सुना है लेकिन वे आधकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। इसके कारण अब तक 3000 लोगों की जान जा चुकी है जबकि विश्व भर में 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं।

भारत 16 से 26 मार्च के बीच डा. कर्णी सिंह रेंज में संयुक्त विश्व कप की मेजबानी करेगा। साइप्रस में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संदिग्ध मामलों को एहतियात के तौर पर अलग थलग रखा गया है। इस वायरस के खतरे के कारण दुनिया भर की कई खेल प्रतियोगिताओं को या तो स्थगित या रद्द कर दिया गया है।

जो प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं उनमें कई फुटबॉल मैच, मुक्केबाजी ओलंपिक क्वॉलिफायर्स, बैडमिंटन टूर्नामेंट और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस महीने के शुरू में भारत सरकार ने चीनी पहलवानों को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये वीजा नहीं दिया था। साइप्रस में होने वाले टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम में मानवजीत सिंह संधू, श्रेयसी सिंह, लक्ष्य शेरोन, अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान शामिल थे। निशानेबाजों को दो और चार मार्च को दो जत्थों में वहां जाना था। 

टॅग्स :निशानेबाजीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!