लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : पेरू को हराकर ब्राजील फाइनल में

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:29 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो , छह जुलाई (एपी) खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील ने अपने रसूख के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पेरू को 1 . 0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

जीत के बाद ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने कहा ,‘‘ मैं चाहता हूं कि फाइनल अर्जेंटीना से हो । मेरे उस टीम में कई दोस्त हैं और मैं उनसे फाइनल ख्रेलना चाहता हूं । जीत तो ब्राजील की ही होगी ।’’

निल्टन सांतोस स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में एकमात्र गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई । उन्होंने डिफेंडर अलेक्जेंडर कालेंस से गेंद लेकर लुकास पाकेटा को सौंपी जिसने उसे नेट के भीतर डाल दिया ।

टीम की हार के बावजूद पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने शानदार प्रदर्शन करके कई गोल बचाये । पहले हाफ में नेमार और रिचार्लीसन के गोल उन्होंने नहीं बचाये होते तो हार का अंतर अधिक होता ।

ग्रुप चरण में ब्राजील ने पेरू को 4 . 0 से हराया था लेकिन इस मैच में कहानी दूसरी थी । दूसरे हाफ में जियांलुका लापाडुला के शॉट पर ब्राजील के गोलकीपर एडरसन ने शानदार बचाव किया ।

ब्राजील के कोच टिटे ने बाद में स्वीकार किया ,‘‘यह काफी थकाऊ मैच था । शारीरिक और मानसिक रूप से । कोपा अमेरिका मानसिक मैराथन से कम नहीं ।’’

ब्राजील पिछले 14 सत्रों में से नौ बार फाइनल में पहुंच चुका है । इस बार उसे ऐन मौके पर मेजबान बनाया गया क्योंकि मूल मेजबान अर्जेंटीना और कोलंबिया पीछे हट गए थे ।

दो साल पहले नेमार चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे लेकिन ब्राजील ने पेरू को 3 . 1 से हराकर खिताब जीता था । अगले शनिवार को फाइनल में मेजबान की हौसलाअफजाई के लिये उसके उत्साही प्रशंसक नहीं होंगे जिनके स्टेडियम में प्रवेश पर कोरोना ने रोक लगा दी है ।

पेरू तीसरे स्थान के प्लेआफ में दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!