लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत के सामने सेमीफाइनल में जर्मन चुनौती

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो दिसंबर गत चैम्पियन भारत एफआईएच जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छह बार की चैम्पियन जर्मनी से खेलेगा तो उसकी उम्मीदें मजबूत डिफेंस और ड्रैग फ्लिकरों के शानदार फॉर्म पर टिकी होंगी ।

टूर्नामेंट के पहले ही मैच में फ्रांस से 4 . 5 से हारने वाली भारतीय टीम ने अगले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम को 1 . 0 से हराया । यशदीप सिवाच, उपकप्तान संजय कुमार और शारदानंद तिवारी ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया ।

भारत के दोनों गोलकीपर प्रशांत चौहान और पवन ने बेल्जियम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और कई शर्तिया गोल बचाये । भारत के पास संजय, तिवारी, अराइजीत सिंह हुंडल और अभिषेक लाकड़ा के रूप में चार पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं जो भारतीय आक्रमण की ताकत भी हैं ।

बेल्जियम के खिलाफ भारत का विजयी गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ही तिवारी की स्टिक से आया । क्वार्टर फाइनल में गोल नहीं कर सकने के बावजूद संजय भारत के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर हैं और फ्रांस तथा पोलैंड के खिलाफ दो हैट्रिक लगा चुके हैं ।

बेल्जियम के खिलाफ भारत की सफलता की कुंजी खिलाड़ियों का शांतचित्त होकर खेलना रही । दबाव के क्षणों में भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और कोच ग्राहम रीड ने भी यह बात स्वीकार की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा डिफेंस फ्रांस के खिलाफ पहले मैच की तुलना में काफी बेहतर था । हमने उस पर बहुत मेहनत की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दोनों गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया । अभी भी हमें काफी मेहनत करनी है । हमें अपना फोकस बनाये रखना है और मैदान पर वर्तमान खेल पर ही पूरा ध्यान देना है । तैयारी से ही संयम आता है । अगर आप तैयारी के साथ उतरे हैं तो शांतचित्त होकर खेल सकते हैं ।’

बेल्जियम के खिलाफ उत्तम सिंह ने अपने कौशल और रफ्तार का जबर्दस्त प्रदर्शन किया और कई मौके बनाये । तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने मिडफील्ड में मोर्चा संभाला ।

जर्मनी को हराना हालांकि उतना आसान नहीं होगा जिसकी नजरें आठ साल बाद विश्व खिताब फिर जीतने पर लगी होगी । जर्मनी ने आखिरी बार 2013 में दिल्ली में खिताब जीता था लेकिन उसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में लखनऊ में रहा जब उसने कांस्य पदक जीता ।

रीड ने कहा ,‘‘जर्मनी को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता । उन्होंने इतने साल में साबित कर दिया कि वे इस स्तर पर वे कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं । ’’

दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना जर्मनी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!