लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: प्रियंका गोस्वामी ने किया कारनामा, 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता, अविनाश साबले ने 28वां पदक दिलाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2022 16:57 IST

Commonwealth Games 2022: प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को 27वां पदक दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेलों में धमाका कर दिया।  महिलाओं की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है।

Commonwealth Games 2022: प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेलों में धमाका कर दिया। महिलाओं की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। 

भारत के अविनाश साबले ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को 28वां पदक दिलाया। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रियंका ने 49 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सीडब्ल्यूजी 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत के तीसरे पदक विजेता के रूप में मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) के रूप में शामिल हुईं।

कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता। एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं। हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!