लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022 Medal Tally: शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया, जानें कहां है भारत, देखें टॉप टेन की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2022 21:07 IST

Commonwealth Games 2022 Medal Tally: युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने खेलों के दो नए रिकॉर्ड के साथ रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का भारोत्तोलन में यह पांचवां पदक है।भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर कायम है।गुरुराज पुजारी (कांस्य) ने शनिवार को पदक जीते थे।

Commonwealth Games 2022 Medal Tally: युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने खेलों के दो नए रिकॉर्ड के साथ रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत का भारोत्तोलन में यह पांचवां पदक है। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर कायम है।

इससे पहले मीराबाई चानू (स्वर्ण), संकेत सरगर (रजत), बिंदियारानी देवी (रजत) और गुरुराज पुजारी (कांस्य) ने शनिवार को पदक जीते थे। युवा ओलंपिक 2018 चैंपियन जेरेमी ने पुरुष 67 किग्रा वर्ग में दबदबा बनाते हुए कुल 300 किग्रा (140 किग्रा और 160 किग्रा) वजन उठाया।

उन्होंने समोआ के वेइपावा नीवो इयोन 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) और नाइजीरिया के इडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) को पछाड़ा जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला। आइजोल के 19 साल के जेरेमी ने खेलों का स्नैच (140 किग्रा) और कुल भार (300 किग्रा) का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकारः

स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल

1 ऑस्ट्रेलिया 14 9 13 36

2 इंग्लैंड 8 15 4 27

3 न्यूजीलैंड 7 4 2 13

4 कनाडा 3 3 7 13

5 स्कॉटलैंड 2 5 7 14

6 भारत 2 2 1 5

7 मलेशिया 2 0 1 3

7 नाइजीरिया 2 0 1 3

9 दक्षिण अफ्रीका 2 0 0 2

10 वेल्स 1 1 2 4...

भारोत्तोलक पॉपी हजारिका सातवें स्थान पर रहीं

भारतीय भारोत्तोलक पॉपी हजारिका रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 59 किग्रा स्पर्धा में निराशाजनक सातवें स्थान पर रहीं। असम की भारोत्तोलक पॉपी ने कुल 183 किग्रा (81 किग्रा +102 किग्रा) का वजन उठाया। नाईजीरिया की राफियातू फोलाशेड लावाल ने कुल 206 किग्रा (90 किग्रा +116 किग्रा) का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

स्थानीय प्रबल दावेदार जेसिका गोर्डन ब्राउन ने कुल 197 किग्रा (86 किग्रा +111 किग्रा) के वजन से रजत और कनाडा की भारोत्तोलक ताली दर्सिग्नी ने कुल 196 किग्रा(87 किग्रा +109 किग्रा) के भार से कांस्य पदक प्राप्त किया।

हजारिका ने स्नैच में 81 किग्रा से शुरूआत की लेकिन वह इस वजन से ऊपर नहीं उठा सकीं और अगले दो प्रयासों में विफल रहीं। क्लीन एवं जर्क में भारतीय मुक्केबाज केवल 102 किग्रा का ही भार उठा सकी। इसमें छह अन्य भारोत्तोलकों ने उनसे कहीं बेहतर वजन उठाया।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनमीराबाई चानूमणिपुरमेघालयMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!