लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण और रजत पदक, एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने किया कमाल, कुल मेडल की संख्या 46

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2022 18:03 IST

Commonwealth Games 2022: भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत लिए।

Open in App
ठळक मुद्देएल्डोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर सोने पर कब्जा किया। अब्दुल्ला अबूबाकर ने 17.02 मीटर की छलांग लगाकर रजत जीता। अमित पंघाल और नीतू गंघास ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में सुपर संडे के दिन तीन गोल्ड मेडल आ चुका है। पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल में भारत के एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अब्दुल्ला अबूबाकर ने रजत पदक जीत लिया है। भारत के लिए यह 46 पदक है। 

एल्डोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर सोने पर कब्जा किया। अब्दुल्ला अबूबाकर ने 17.02 मीटर की छलांग लगाकर रजत जीता। अबूबाकर ने अपने पांचवें प्रयास में यह दूरी तय की। बरमूडा के जाह-एनहाल पेरिनचीफ ने 16.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद में चार पदक जीते हैं लेकिन यह पहला मौका है जब देश के दो एथलीट ने एक साथ पोडियम पर जगह बनाई है। मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 और 1974 में क्रमश: कांस्य और रजत पदक जीता जबकि रंजीत महेश्वरी और अरपिंदर सिंह 2010 और 2014 में तीसरे स्थान पर रहे।

संदीप कुमार ने 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता

भारत के संदीप कुमार ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। संदीप ने 38:49.21 मिनट का समय निकाला जिससे वह स्वर्ण पदक विजेता कनाडा के इवान डनफी (38:36.37) और रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया के डेकलान टिनगे (38:42.33) से पीछे रहे। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय अमित खत्री सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय 43:04.97 से नौंवे स्थान पर रहे। 

सविता का शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद पदक जीता

कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्टॉपवॉच विवाद से उबरते हुए रविवार को यहां गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल में यह पहला पदक है।

भारतीय टीम मैच के अंतिम लम्हों में 1-0 से आगे चल रही थी लेकिन आखिरी 30 सेकेंड से भी कम समय में उसने विरोधी टीम को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। यह पेनल्टी स्ट्रोक में बदला और ओलीविया मेरी ने न्यूजीलैंड को बराबरी दिला दी जिसके बाद मुकाबला शूट आउट में खिंच गया। नियमित समय में भारत ने 29वें मिनट में सलीमा टेटे के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी।

विवादास्पद सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद इस मुकाबले में खेल रही भारतीय टीम ने पूरे मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ शूट आउट में भारतीय टीम को स्टॉपवॉच के रुकने का खामियाजा भुगतना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शूट आउट में भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने तीन प्रयासों को शानदार तरीके से नाकाम करके भारत का तीसरा राष्ट्रमंडल पदक पक्का किया। शूट आउट में मेगान हुल ने न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई लेकिन सविता ने रोस टाइनन, केटी डोर और ओलीविया शेनन के प्रयासों को नाकाम कर दिया। भारत के लिए सोनिका और नवनीत ने गोल दागते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!