लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: पूनम यादव ने दिलाया भारत को वेटलिफ्टिंग में पांचवां गोल्ड मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 8, 2018 08:24 IST

Commonwealth Games 2018: Punam Yadav: पूनम यादव ने जीता 69 किलोग्राम कैटिगरी का गोल्ड

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: भारतीय वेटलिफ्टर पूनम यादव ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया। पूनम ने महिलाओं की 69 किलोग्राम कैटिगरी में 222 किलो वजन उठाते हुए वेटलिफ्टिंग में भारत को पांचवां गोल्ड और कुल सातवां मेडल दिलाया। इस इवेंट का सिल्वर मेडल इंग्लैंड की सराह डेविस ने जीता।

पूनम ने स्नैच में दो प्रयासों में 100 किलो और क्लीन ऐंड जर्क में कुल 122 किलो वजन समेत कुल 222 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता। पूनम यादव ने 2014 के ग्लास्लो कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत को इन खेलों में मिले अब तक सातों पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं। भारत के लिए अब तक मीराबाई चानू, संजीता चानू, सतीश शिवालिंगम, वेकेंट राहुल और अब पूनम यादव गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जबकि गुरुराजा ने सिल्वर और दीपक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पूनम ने 2015 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 69 किलोग्राम कैटगरी में गोल्ड जीता  था। पूनम ने 2017 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कुल 217 किलो वजन उठाते हुए सिल्वर जीता  था। 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह 218 किलो वजन उठाकर नौवें स्थान पर रही थीं।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!