लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: शूटिंग में मनु भाकर ने गोल्ड, हिना सिद्धू ने सिल्वर पर लगाया निशाना

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 8, 2018 15:25 IST

Commonwealth Games 2018: Manu Bhaker: मनु भाकर ने जीता 10मी एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: भारत की 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को शूटिंग में पहला मेडल दिलाया। इस इवेंट में भारत को दोहरी कामयाबी मिली और हिना सिद्धू ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं पुरुष निशानेबाज रवि कुमार ने 10मीटर एयर रायफल में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए  इस इवेंट में भारत को दिन का तीसरा मेडल दिला दिया। 

मनु ने भारत को इन खेलों का छठा गोल्ड मेडल  दिलाया। भारत अब तक इन खेलों में कुल दस मेडल जीत चुका है। भारत ने अब तक सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल समेत कुल 7 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं।

मनु ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। ISSF वर्ल्ड कप में दो गोल्ड जीतने वाली मनु ने 240.9 का स्कोर करते हुए नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

इस इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया और हिना सिद्धू ने 234 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में ब्रॉन्ज ऑस्ट्रेलिया की एलिना गालियोबोविच ने जीता, जिन्होंने 214.9 अंकों का स्कोर किया।

मनु के अलावा हिना सिद्धू ने भी जोरदार वापसी करते हुए सिल्वर मेडल जीता। हिना ने 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!