लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: भारत ने 26 गोल्ड समेत 66 मेडल जीत किया यादगार समापन, तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 15, 2018 11:50 IST

Commonwealth Games 2018: भारत ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 26 गोल्ड समेत कुल 66 मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारत ने रविवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन 26 गोल्ड समेत 66 मेडल जीतते हुए शानदार अंदाज में किया। भारत 66 मेडल जीतते हुए पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा।  भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ में 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज समेत कुल 66 मेडल जीते।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ये भारत का पदकों की संख्या के लिहाज से तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 101 मेडल और 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 मेडल जीते थे। भारत ने इन खेलों के आखिरी दिन रविवार को एक गोल्ड समेत कुल 7 मेडल जीते। 

2010 कॉमनवेल्थ में जीते थे सर्वाधिक 38 गोल्ड मेडल

इस बार भारत ने 26 गोल्ड मेडल जीते जो गोल्ड की संख्या के लिहाज से भी भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उसने 2010 के कॉमनवेल्थ में 38 गोल्ड और 2002 के कॉमनवेल्थ में 30 गोल्ड जीते थे। इस बार कुल 66 मेडल जीतते हुए भारत ने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स को भी पीछे छोड़ दिया, जिसमें भारत ने 15 गोल्ड समेत कुल 64 मेडल जीते थे।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया इन खेलों में 80 गोल्ड, 59 सिल्वर, 59 ब्रॉन्ज समेत कुल 198 मेडल जीतकर पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 45 गोल्ड, 45 सिल्वर, 46 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 136 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

शूटिंग में जीते सबसे ज्यादा 16 मेडल

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में सबसे ज्यादा 16 मेडल शूटिंग में जीते। भारत ने इन खेलों में शूटिंग में सात गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते।

रेसलिंग में जीते 12 मेडल

शूटिंग के बाद भारत ने सबसे ज्यादा 12 मेडल रेसलिंग में जीते। रेसलिंग में भारत ने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल अपने नाम किए।

बॉक्सिंग-वेटलिफ्टिंग से मिले 9-9 मेडल

भारत ने बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग से 9-9 मेडल हासिल किए। वेटलिफ्टिंग से भारत को 5 गोल्ड मिले जबकि बॉक्सिंग में 3 गोल्ड आए।

टेबल टेनिस में मिले 8 मेडल

टेबल टेनिस में भी भारत ने कमाल करते हुए तीन गोल्ड समेत कुल आठ मेडल अपने नाम किए।

बैडमिंटन में आए 2 गोल्ड समेत 6 मेडल

भारत ने इस गेम्स में बैडमिंटन में 2 गोल्ड समेत 6 मेडल जीते। इनमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम इवेंट के अलावा साइना नेहवाल ने गोल्ड मेडल जीता। सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने सिल्वर मेडल जीते जबकि महिला डबल्स और पुरुष डबल्स में ब्रॉन्ज मिले।

नीरज चोपड़ा ने जीता एथलेटिक्स में एकमात्र गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने जैलविन थ्रो में 86.47 मीटर दूरी तक जैवलिन फेंककर गोल्ड मेडल जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सइंडियामैरी कॉमपीवी सिंधुसाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!