लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: हिना सिद्धू ने शूटिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 10, 2018 12:42 IST

Commonwealth Games 2018: हिना सिद्धू ने 25मीटर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: भारतीय निशानेबाज हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में मंगलवार को महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में नए कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। ये इन गेम्स में भारत का छठे दिन पहला मेडल है। ये भारत का इन खेलों में अब तक 11वां गोल्ड और कुल 20वां मेडल है।

हिना ने इस गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीता, इससे पहले वह 10मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीत चुकी हैं। ये हिना का कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा मेडल है। इन खेलों में भारत ने शूटिंग में तीसरे गोल्ड समेत अपना कुल आठवां मेडल जीता। इस इवेंट के फाइनल में हिना के साथ ही अनु सिंह ने भी क्वॉलिफाई किया था लेकिन वह छठे स्थान पर रहीं और मेडल नहीं जीत पाईं। 

हिना ने 579 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी जबकि अनु सिंह ने 584 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। लेकिन फाइनल में हिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 अंकों के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया जबकि अनु सिंह 15 अंक ही जुटा सकीं और छठे स्थान पर हीं। इस इवेंट का सिल्वर इंग्लैंड की एलिना गालियोवोविच ने 32 अंकों के साथ जीता, जबकि ब्रॉन्ज  मलेशिया की आलिया सजाना अजाहरी ने 26 अंकों के साथ जीता। 

वहीं मंगलवार को ही पुरुषों के 50मीटर रायफल प्रोन इवेंट के फाइनल में स्टार निशानेबाज गगन नारंग मेडल जीतने से चूक गए। नारंग फाइनल में सातवें स्थान पर रहे जबकि एक और भारतीय निशानेबाज चैन सिंह चौथे स्थान रहे और मेडल नहीं जीत पाए। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!