लाइव न्यूज़ :

चिराग दुहान जूनियर राष्ट्रीय टेनिस के अंतिम आठ में

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:39 IST

Open in App

शीर्ष वरीय हरियाणा के चिराग दुहान ने राज्य के अपने साथी पार्व नागे को तीन सेट में हराकर बुधवार को यहां राष्ट्रीय जूनियर अंडर-18 क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप 2021 के लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।दुहान ने पहला सेट 6-1 से जीता लेकिन नागे वापसी करते हुए दूसरा सेटा 7-5 से जीतने में सफल रहे। दुहान ने तीसरे और निर्णायक सेट में लय हासिल करते हुए सेट आसानी से 6-1 से जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई।एक अन्य करीबी मुकाबले तमिलनाडु के मुकिल रमानन को महाराष्ट्र के साहेब सोढ़ी के खिलाफ तीन सेट में हार झेलनी पड़ी।लड़कियों के एकल वर्ग में शीर्ष वरीय चार खिलाड़ी कर्नाटक की रेशमा मरूरी, महाराष्ट्र की आकांक्षा नितुरे, कर्नाटक की सुहिता मारूरी और तमिलनाडु की लक्ष्मी प्रभा अरूणकुमार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलजूनियर राष्ट्रीय टेनिस : शीर्ष वरीय चिराग दुहान दूसरे दौर में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!