लाइव न्यूज़ :

चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते

By भाषा | Updated: March 24, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च चिंकी यादव ने बुधवार को यहां अनुभवी राही सरनोबत के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्वी मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये।

इस प्रदर्शन से भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। 23 साल की चिंकी ने समान 32 अंक के कारण हुए शूट-ऑफ में सरनोबत को 4-3 से पछाड़ दिया जिससे भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या नौ हो गयी।

उन्नीस साल की मनु ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर एलिमिनेशन चरण में 28 अंक से कांस्य पदक से संतोष किया जिसके बाद चिंकी और सरनोबत के बीच शीर्ष स्थान के लिये मुकाबला हुआ।

ये तीनों निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी हैं।

चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था। पहले 20 निशानों में वह 14 के स्कोर से आगे चल रही थी। उनके बाद मनु 13 अंक से दूसरे स्थान पर थीं।

फिर भोपाल की निशानेबाज ने 21 के स्कोर से बाकियों पर बढ़त बना ली जिसके बाद शुरू में जूझने वाली अनुभवी सरनोबत ने भी वापसी की।

फाइनल्स में चिंकी ने दो सही निशानों से शुरूआत की लेकिन फिर दो बार (एलिमिनेशन चरण की दूसरी और छठी सीरीज) पाचों के पांचों निशाने सही लगाये।

इन तीनों में सबसे अनुभवी सरनोबत ने पहले चरण की तीसरी सीरीज में सभी पाचों निशानों पर अंक जुटाये जिसके बाद एलिमिनेशन में चौथी, सातवीं और नौंवी सीरीज में चार चार निशाने लगाये।

तीसरी रैंकिंग की मनु चौथी सीरीज में ही पांचों के पांचों निशाने सही लगा पायी।

सुबह ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!