लाइव न्यूज़ :

चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने गोताखोरी में जीता स्वर्ण

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:20 IST

Open in App

तोक्यो, पांच अगस्त (एपी) चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर गोताखोरी (डाइविंग) प्लेटफॉर्म स्पर्धा में गुरुवार को यहां दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस पांच दौर की प्रतियोगिता के दूसरे और चौथे दौर में सभी सातों जजों ने उन्हें पूरे 10 अंक दिये।

उन्होंने कुल 466.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि इसका रजत पदक चीन की ही 15 वर्षीय चेन युशी (425.40) के नाम रहा।

चेन 2019 की विश्व चैम्पियन है और वह इन खेलों में 10 मीटर सिंक्रो टीम स्पर्धा में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

कुआन इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली चीन की दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। यह रिकॉर्ड फु मिंगशिया के नाम है, जिन्होंने 1992 ओलंपिक में 13 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था।

अपना चौथा ओलंपिक खेल रही ऑस्ट्रेलिया की मेलिसा वू ने 341.40 अंकों के साथ इस स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। इस 29 साल की खिलाड़ी की दादी का संबंध चीन से था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!