लाइव न्यूज़ :

शतरंज: चीन ने जीता ऑनलाइन नेशन्स कप, भारत पांचवें स्थान पर रहा

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:45 IST

भारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब के दावेदार चीन ने फाइनल में अमेरिका के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलने के बावजूद लीग चरण में सर्वाधिक अंक हासिल करने के कारण रविवार को यहां फिडे चेस.काम आनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट जीता। भारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थी।

शीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब के दावेदार चीन ने फाइनल में अमेरिका के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बावजूद लीग चरण में सर्वाधिक अंक हासिल करने के कारण रविवार को यहां फिडे चेस.कॉम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट जीता।

भारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थीं।

चीन ने राउंड रोबिन चरण जीता था और इस आधार पर वह आखिर में चैंपियन भी बन गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन दस दौर के बाद 17 मैच अंक और 25.5 बोर्ड अंक लेकर चोटी पर रहा था। अमेरिका 13 मैच अंक और 22 बोर्ड अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा था।

फाइनल में शीर्ष बोर्ड पर डिंग लीरेन और हिकारू नकामुरा की बाजी 38 चाल के बाद ड्रा छूटी। होउ यिफान और इरीना क्रुश ने भी आपस में अंक बांटे।

यु यांगयी ने फिर से अपना अच्छा खेल जारी रखा और वेस्ली सो को हराकर चीन को आगे किया। लेकिन फैबियानो कारूआना ने दिखाया कि आखिर उन्हें इतना बेहतर खिलाड़ी क्यों माना जाता है। उन्होंने वेई यी को 43 चाल में हराकर स्कोर बराबर कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि चीन को डबल राउंड रॉबिन लीग में केवल अमेरिका ने दसवें दौर में हराया था।

टॅग्स :शतरंजइंडियाखेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!