लाइव न्यूज़ :

चेल्सी और टोटैनहैम जीते, लुकाकु और केन ने की वापसी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 10:04 IST

Open in App

लंदन, 23 अगस्त (एपी) दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों रोमेलु लुकाकु और हैरी केन ने कुछ समय तक बाहर रहने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में फिर से वापसी की।लुकाकु अपना प्रभाव छोड़ने में भी सफल रहे। बेल्जियम के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने दो साल बाद ईपीएल के शीर्ष डिवीजन में वापसी की है। उन्होंने 15वें मिनट में ही गोल दागा जिससे चेल्सी ने आर्सनल को 2-0 से हराया। चेल्सी की तरफ से दूसरा गोल रीस जेम्स ने 35वें मिनट में किया। टोटैनहैम के स्ट्राइकर केन पिछले सत्र के आखिरी दिन के बाद प्रीमियर लीग में नहीं दिखे थे। उनकी मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने की खबरें थी लेकिन वह टोटैनहैम में ही बने रहे।इंग्लैंड के कप्तान केन को वॉलवरहैम्पटन के खिलाफ 71वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारा गया और उन्होंने गोल करने का आसान मौका भी गंवाया। टोटैनहैम हालांकि डेली अल्ली के नौवें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से यह मैच 1-0 से जीता।एक अन्य मैच में मैनचेस्टर यूनाईटेड को साउथम्पटन के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा। फ्रेड के आत्मघाती गोल से साउथम्पटन ने 30वें मिनट में बढ़त बना दी थी। मैसन ग्रीनवुड ने 55वें मिनटमें यूनाईटेड को बराबरी दिलायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!