लाइव न्यूज़ :

चौहान ने चार शाट के अंतर से ग्लेड वन मास्टर्स में बड़ी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 फरवरी मऊ के गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्लेड वन मास्टर्स 2021 में चार शाट के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

चौहान ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 17 अंडर 199 रहा।

गुरूग्राम के मनु गंडास ने 13 अंडर 203 के स्कोर से दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अंतिम दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

यह टूर्नामेंट अलग प्रारूप में खेला गया जिसमें पहले दो दौर नौ नौ होल के रहे। कट 18 होल बाद मिला। तीसरे और चौथे दौर 18-18 होल के रहे जिससे यह कुल 54 होल में खेला गया।

चौहान के करियर की छठी खिताबी जीत से उन्हें 4,84,950 रूपये की पुरस्कार राशि मिली जिससे वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 23वें स्थान से 13वें स्थान पर पहुंच गये।

उन्हें तीन अधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग अंक मिलेंगे जिससे उनकी मौजूदा विश्व रैंकिंग 823 में लाभ मिलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!