लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग: एसी मिलान ने नॉकआउट मैच में टौटेनहैम को हराया, पेरिस सेंट-जर्मेन पर बायर्न म्यूनिख की जीत

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2023 10:49 IST

चैम्पियंस लीग का राउंड-16 दौर शुरू हो चुका है। इसके तहत मंगलवार को एससी मिलान ने टौटेनहैम पर 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी को 1-0 से मात दी।

Open in App

नई दिल्ली: ब्राहिम डाज के सातवें मिनट में दागे गोल से एससी मिलान ने लगभग 10 साल में चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला नॉकआउट मुकाबला खेलते हुए टौटेनहैम पर 1-0 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच प्रीक्वार्टर फाइनल का दूसरे चरण का मुकाबला आठ मार्च को लंदन में खेला जाएगा। दूसरी ओर मंगलवार को शुरू हुए राउंड-16 में बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से मात दी। 

बहरहाल, एसी मिलान की टौटेनहैम पर जीत का अंतर और अधिक हो सकता था लेकिन चार्ल्स डि केटेलेयर और मेलिक थियाऊ ने गोल करने के मौके गंवा दिए। यह मुकाबला 2014 से मिलान का चैंपियन्स लीग में पहला नॉकआउट मुकाबला था। टीम 2012 से क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई है।

बायर्न म्यूनिख को जीत के लिए करना पड़ा संघर्ष

पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ बायर्न म्यूनिख पूरे मैच के दौरान बेहतर अंदाज में खेलती नजर आई लेकिन गोल के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ा। बार्यन की ओर से पहला गोल 53वें मिनट में किंग्सले कोमान ने किया।

वहीं, किलियान मैग्बापे ने चोट से वापसी करते हुए लगभग पीएसजी को बराबरी दिला दी थी वीडियो रिव्यू के बाद इस गोल को खारिज कर दिया गया। पीएसजी का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा और माना जा रहा है कि दूसरे चरण में वे कड़ी टक्कर देंगे। बायर्न म्यूनिख के लिए दूसरे चरण का मुकाबला वैसे भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसे बेंजामिन पावर्ड के बिना उतरना होगा जिन्हें लियोनेल मेसी पर फाउल के लिए दूसरा पीले कार्ड दिखाया गया।

टॅग्स :फुटबॉललियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!