लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग : लीवरपूल और पोर्तो जीते, रीयाल मैड्रिड संकट में

By भाषा | Updated: December 2, 2020 14:33 IST

Open in App

पेरिस, दो दिसंबर (एपी) पूर्व चैम्पियन लीवरपूल और पोर्तो चैम्पियंस लीग के नॉकआउट चरण में पहुंच गए जबकि रिकार्ड 13 बार की चैम्पियन रीयाल मैड्रिड को शखतार दोनेत्सक के हाथों 2 . 0 से मिली हार के बाद ग्रुप चरण से बाहर होना पड़ सकता है ।

जिनेदीन जिदान की टीम मंगलवार को यह मैच जीतकर नॉकआउटमें पहुंच सकती थी लेकिन उसके डिफेंडरों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया । अब रीयाल मैड्रिड उक्रेन की दोनेत्सक और जर्मनी की बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख से पीछे है ।

ग्रुप बी से अभी भी चारों टीमों के लिये दरवाजे खुले हैं ।मोंशेंग्लाबाख को मैड्रिड से ड्रॉ खेलने की जरूरत है जबकि आखिरी स्थान पर काबिज इंटर मिलान को शखतार को हराना होगा बशर्ते मोंशेंग्लाबाख और मैड्रिड का मैच ड्रॉ नहीं हो ।

छह बार की चैम्पियन लीवरपूल ने फिटनेस समस्याओं से उबरते हुए अजाक्स को 1 . 0 से हराया । वहीं दो बार के विजेता पोर्तो ने मैनचेस्टर सिटी से गोलरहित ड्रॉ खेला । सिटी पहले ही शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई कर चुकी है ।

एटलेटिको मैड्रिड ने बायर्न म्युनिख से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । वहीं साल्सबर्ग ने लोकोमोटिव मॉस्को को 3 . 1 से हराया । मार्शेले ने ओलंपियाकोस को 2 . 1 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!