लाइव न्यूज़ :

Champions League 2023: कई शीर्ष खिलाड़ियों को आराम, रीयाल मैड्रिड ने चेल्सी के खिलाफ मुकाबले से पहले केडिज को 2-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 21:45 IST

Champions League 2023: रीयल मैड्रिड की ओर से दूसरे हॉफ में नैचो (72वें मिनट) और मार्को एसेंसियो (76वें मिनट) ने गोल दागे। दूसरे स्थान पर चल रही मैड्रिड की टीम इस जीत के बावजूद शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना से 10 अंक पीछे है।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सीलोना को रविवार को गेटाफे से भिड़ना है।स्पेनिश लीग फुटबॉल में केडिज को 2-0 से हरा दिया।

Champions League 2023: रीयाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में चेल्सी के खिलाफ मुकाबले से पहले कई शीर्ष खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद स्पेनिश लीग फुटबॉल में केडिज को 2-0 से हरा दिया।

मैड्रिड की ओर से दूसरे हॉफ में नैचो (72वें मिनट) और मार्को एसेंसियो (76वें मिनट) ने गोल दागे। दूसरे स्थान पर चल रही मैड्रिड की टीम इस जीत के बावजूद शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना से 10 अंक पीछे है। बार्सीलोना को रविवार को गेटाफे से भिड़ना है।

मैड्रिड की टीम मंगलवार को चेल्सी से भिड़ेगी जिसके खिलाफ चैंपियन्स लीग के पहले चरण में उसने 2-0 से जीत दर्ज की थी। रीयाल बेटिस इस बीच इस्पानयोल को 3-1 से हराकर शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है जो उसे चैंपियन्स लीग में जगह दिला देगा। बेटिस की टीम अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और चौथे स्थान पर मौजूद रीयाल सोसीदाद से सिर्फ तीन अंक पीछे है जिसे एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!