लाइव न्यूज़ :

पंत के बिना भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता : बेल

By भाषा | Updated: March 29, 2021 15:05 IST

Open in App

लंदन, 29 मार्च इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने ऋषभ पंत को ‘दुर्लभ प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

पंत ने भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की और नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दो वनडे में दो अर्धशतक जमाये।

बेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मैं उसके बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता हूं। ऐसा अहसास होता है जैसे वह भविष्य है और वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने की राह पर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दुर्लभ प्रतिभा और यह उसकी शुरुआत है लेकिन उसका करियर सफल है। वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। वह वास्तविक मैच विजेता है। ’’

पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाये।

बेल ने कहा, ‘‘उसके लिये यह श्रृंखला शानदार रही। तीनों प्रारूपों में उसने बेहतरीन खेल दिखाया। आज मैंने उसमें एक शांतचित बल्लेबाज भी देखा। उसने जोखिम भरे शॉट नहीं खेले और केवल लप्पेबाजी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!