लाइव न्यूज़ :

Bundesliga Football Tournament 2023: बायर्न म्यूनिख के लिए म्यूलर ने खेला 428वां लीग मुकाबला, बोकुम को 3-0 से हराकर शीर्ष पर कायम, मायर और काहन सबसे आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 20:30 IST

Bundesliga Football Tournament 2023: गोलकीपर ओलीवर काहन (429) और सेप मायर (473) ने ही इससे अधिक मैचों में क्लब का प्रतिनिधित्व किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगत चैंपियन टीम बोकुम को 3-0 से हराकर बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर बरकरार है।म्यूलर 428वां लीग मुकाबला खेल रहे थे जो क्लब के महान खिलाड़ी गर्ड म्यूलर से एक अधिक है।

Bundesliga Football Tournament 2023: थॉमस म्यूलर ने बायर्न म्यूनिख की ओर से रिकॉर्ड मुकाबले खेलने का जश्न गोल करके मनाया जिससे गत चैंपियन टीम बोकुम को 3-0 से हराकर बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर बरकरार है।

बायर्न की ओर से म्यूलर 428वां लीग मुकाबला खेल रहे थे जो क्लब के महान खिलाड़ी गर्ड म्यूलर से एक अधिक है। यह आउटफील्ड में खेलने वाले किसी खिलाड़ी के क्लब के लिए रिकॉर्ड मैच हैं। गोलकीपर ओलीवर काहन (429) और सेप मायर (473) ने ही इससे अधिक मैचों में क्लब का प्रतिनिधित्व किया है।

म्यूलर ने 41वें मिनट में बायर्न म्यूनिख को बढ़त दिलाई जिसके बाद किंग्सले कोमैन और सर्गेई गनेबरी ने भी एक-एक गोल दागा। इस जीत से बायर्न ने अंक तालिका में यूनियन बर्लिन पर एक अंक की बढ़त बनाए रखी है जिसने लेपजिग के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

बायर्न के 20 मैच में 43 जबकि बर्लिन के इतने ही मैच में 42 अंक हैं। अन्य मुकाबलों में बोरूसिया डोर्टमंड ने वर्डर ब्रेमेन को 2-0 से हराया जबकि होफेनहीम को बायर्न लीवरक्यूसेन के खिलाफ 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। फ्राइबर्ग ने स्टुटगार्ट को 2-1 से हराया जबकि मेंज ने ऑग्सबर्ग को 3-1 से शिकस्त दी।

 

टॅग्स :फुटबॉलजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!