लाइव न्यूज़ :

बुकेन्स की हैट्रिक, नीदरलैंड जूनियर हॉकी विश्व कप में पांचवें स्थान पर रहा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:35 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर माइल्स बुकेन्स की हैट्रिक की मदद से नीदरलैंड ने रविवार को यहां कलिंग स्टेडियम में एफआईएच जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के वर्गीकरण मैच में बेल्जियम को 6-4 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया।

बुकेन्स ने आठवें मिनट में मैदानी गोल किया। इसके बाद उन्होंने 20वें और 27वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर से गोल किये।

ब्रेंट वान बिजनेन (15वें), गुस जानसेन (39वें) और कैस्पर वान डर वीन (50वें) नीदरलैंड के लिये अन्य गोल स्कोरर रहे।

पिछले चरण की उप विजेता टीम बेल्जियम ने वापसी करने की कोशिश की। उसके लिये थिबॉल्ट डेप्लस (25वें), रोमन डुवेकोट (36वें, 38वें) और जेफ डि विंटर (52वें) ने गोल किये।

दिन के इससे पहले मैच में स्पेन ने मलेशिया को 4-1 से हराकर सातवां स्थान हासिल किया।

स्पेन के लिये पाऊ कुनिल ने हैट्रिक की। उन्होंने 49वें, 55वें और 58वें मिनट में गोल किये।

उसके लिये एडुआर्ड डि डि इगानिसियो सिमो ने सातवें मिनट में मैदानी गोल दागा था।

सातवें और आठवें स्थान के वर्गीकरण मैच में मलेशिया के लिये एकमात्र गोल अखिमुल्लाह अनुआर ने चौथे मिनट में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!