लाइव न्यूज़ :

Brisbane International: मैच के दौरान आया जहरीला सांप, क्वालीफाइंग मैच में हारने से बचे पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 17:46 IST

Brisbane International: पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच के दौरान 20 साल के आस्ट्रेलियाई जेम्स मैककाबे से एक सेट से पिछड़ रहे थे तभी दर्शकों ने कोर्ट के करीब एक सांप को देखा।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ी और दर्शक भयभीत थे। सांप कोर्ट पर रेंग रहा था।आस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप में से एक है।

Brisbane International: पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन डोमिनिक थिएम शनिवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप के कोर्ट पर आने से खेल रुकने के बाद जीत दर्ज करने में सफल रहे।

थिएम पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच के दौरान 20 साल के आस्ट्रेलियाई जेम्स मैककाबे से एक सेट से पिछड़ रहे थे तभी दर्शकों ने कोर्ट के करीब एक सांप को देखा। सुरक्षाकर्मी तेजी से कोर्ट के पास पहुंचे और अंपायर को खेल रोकना पड़ा क्योंकि सांप कोर्ट पर रेंग रहा था जिससे खिलाड़ी और दर्शक भयभीत थे।

थिएम ने कहा, ‘‘मुझे जानवर पसंद हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जहरीला सांप था और यह ‘बॉल किड्स’ के करीब था इसलिये यह काफी खतरनाक स्थिति थी।’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ और मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।’ यह सांप 50 सेंटीमीटर लंबा था और आस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप में से एक है। उसे जल्द ही वहां से हटा लिया गया जिसके बाद ही खेल शुरू हो पाया।

फिर थिएम ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर दूसरा सेट टाईब्रेक में जीतकर बराबरी हासिल की। इसके बाद 30 साल के इस खिलाड़ी ने 2-6, 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की। यह आस्ट्रियाई खिलाड़ी कल अंतिम क्वालीफाइंग दौर में इटली के गुईलियो जेपिएरी या ओमर जासिका के बीच मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!