लाइव न्यूज़ :

भुल्लर की कतर मास्टर्स में शानदार शुरुआत

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:30 IST

Open in App

दोहा, 12 मार्च भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने कतर मास्टर्स के पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर बनाया जो पिछले एक साल से अधिक समय में यूरोपीय टूर में उनकी सबसे अच्छी शुरुआत है।

फिजी ओपन 2018 के विजेता भुल्लर पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें स्थान पर है। पहला दौर हालांकि गुरुवार को पूरा नहीं हो पाया था।

भारत के अन्य गोल्फरों में एसएसपी चौरिसया (71) संयुक्त 57वें और शुभंकर शर्मा (71) संयुक्त 68वें स्थान पर हैं।

स्कॉटलैंड के डेविड लॉ ने सात अंडर 64 का स्कोर बनाया और बढ़त हासिल की।

भुल्लर ने 10वें होल से शुरुआत की लेकिन पहले नौ होल में एक बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की। उन्होंने अंतिम नौ होल में हालांकि पांच बर्डी जमाकर शानदार वापसी की।

पिछली बार भुल्लर ने पहले दौर में 67 का कार्ड अक्टूबर 2019 में एस्पाना में खेला था लेकिन दूसरे दौर में 78 का स्कोर बनाने से तब वह कट से चूक गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!