लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के महान फुटबॉलर गर्ड मुलर का निधन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:52 IST

Open in App

म्यूनिख, 15 अगस्त (एपी) बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के स्टार फुटबॉलर गर्ड मुलर का रविवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

बायर्न म्यूनिख क्लब ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी।

क्लब के लिये 566 गोल करने वाले मुलर के नाम बुंदेसलीगा में अब भी सबसे ज्यादा 365 गोल करने का रिकार्ड है।

मुलर ने 1972 में जर्मनी को यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके दो साल बाद 1974 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी गोल करके टीम को विश्व कप ट्राफी दिलायी थी। उन्होंने जर्मनी के लिये 62 मैच खेले और 68 गोल दागे थे।

मुलर ने बायर्न के लिये 607 मैच खेले और वह सात मौकों पर लीग में शीर्ष स्कोरर रहे थे। वह 1964 में क्लब से जुड़े थे जिसके बाद क्लब ने चार लीग खिताब और चार जर्मन कप खिताब हासिल किये थे।

क्लब की वेबसाइट पर बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष हर्बर्ट हेनर ने कहा, ‘‘गर्ड मुलर महान स्ट्राइकर थे और विश्व फुटबॉल में बेहतरीन इंसान भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!