लाइव न्यूज़ :

क्रुणाल के आलराउंड खेल से बड़ौदा की रोमांचक जीत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:54 IST

Open in App

वड़ोदरा, 10 जनवरी क्रुणाल पंड्या के आलराउंड खेल के दम पर बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट में रविवार को यहां अपने पहले मैच में उत्तराखंड को पांच रन से हराया।

ग्रुप सी के इस मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंड्या के 76 रन की मदद से सात विकेट पर 168 रन बनाये। उत्तराखंड की टीम ने दीक्षांशु नेगी के 77 रन की पारी से अच्छी कोशिश की लेकिन उसकी टीम छह विकेट पर 163 रन ही बना पायी।

बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा 33 रन देकर दो विकेट लिये।

ग्रुप सी के एक अन्य मैच में गुजरात ने अरजान नागसवाला की घातक गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र को 29 रन से हराया। गुजरात ने आठ विकेट पर 157 रन बनाये और फिर महाराष्ट्र को 128 रन पर ढेर कर दिया। नागसवाला ने 19 रन देकर छह विकेट लिये।

हिमाचल प्रदेश ने भी छत्तीसगढ़ को 32 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर रवि ठाकुर के 53 रन की मदद से पांच विकेट पर 173 रन बनाये। छत्तीसगढ़ अमनदीप खरे के नाबाद 87 रन बावजूद आठ विकेट पर 141 रन ही बना पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!