लाइव न्यूज़ :

दो पेनल्टी पर चूकने के बावजूद बार्सीलोना जीता

By भाषा | Updated: January 22, 2021 09:44 IST

Open in App

मैड्रिड, 22 जनवरी (एपी) ओसमाने डेम्बेले ने नियमित समय में पेनल्टी पर चूकने के बाद अतिरिक्त समय में गोल दागा जिससे बार्सीलोना ने कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड आफ 32 मुकाबले में तीसरे डिविजन के क्लब कोरनेला को 2-0 से हराया।

बार्सीलोना के लिए गुरुवार को हुए मुकाबले में दूसरा गोल मार्टिन ब्रेथवेट ने दागा। टीम के लिए मिरालेम जानिच भी पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गए थे।

दूसरी तरफ स्पेनिश लीग में लुई सुआरेज के दो गोल की बदौलत शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ऐबार को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड और अपने बीच अंकों के अंतर को सात तक पहुंचा दिया।

बार्सीलोना की टीम इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के बिना खेल रही थी जिन्हें रविवार को स्पेनिश सुपर कप फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ टीम की 2-3 की हार के दौरान दो मैचों के लिए निलंबित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!