लाइव न्यूज़ :

घुटने की चोट पर बजरंग कहा, मैं ठीक हूं

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:14 IST

Open in App

... अमनप्रीत सिंह...

नयी दिल्ली, 26 जून ओलंपिक में भाग लेने की तैयारी कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है लेकिन उनके दाहिने घुटने को कितना नुकसान हुआ है यह सोमवार तक ही पता चलेगा क्योंकि सूजन (और दर्द) कम होने में कम से कम 48 घंटे लगते हैं।

बजरंग शुक्रवार शाम को रूस में एक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यूरोपीय अंडर -23 के रजत पदक विजेता अबुलमाजिद कुदीव के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपना दाहिना घुटना चोटिल कर बैठे।

कुदीव ने बाउट के पहले दौर में ही बजरंग का दाहिना पैर जकड़ कर अचानक खींच लिया। बजरंग के दाहिने घुटने पर इसका प्रभाव पड़ा और वह लंगड़ा कर चलने लगे। उन्होंने चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए उसी समय मुकाबले से हटने का फैसला किया।

बजरंग से जब उनकी चोट की गंभीरता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कैसपियस्क (रूस) से पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मैं ठीक हूं। खेल में ऐसा होता रहता है। ’’

बजरंग ने हालांकि अपनी चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन करीबी सूत्रों ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि वह बिना मदद के चल पा रहे हैं लेकिन उसका ठीक से आकलन करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।

सूत्र ने कहा, ‘‘ यह एक चोट है। अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हम इस पर अगले 48 घंटों तक नजर रखेंगे और देखेंगे कि यह कैसा रहता है। सूजन के थोड़ा कम होने के बाद ही कुछ कह सकते है।’’

बजरंग ओलंपिक के लिए भारत के सबसे बड़े पदक दावेदारों में से एक है और वह पिछले एक महीने से रूस में अभ्यास कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!