लाइव न्यूज़ :

बबीता फोगाट का पाकिस्तान पर तंज, 'पंक्चर वाले ने MRF के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किये', ट्वीट हुआ वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 9, 2019 12:48 IST

Babita Phogat: स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने पाकिस्तान के भारत के साथ राजनयिक संबंध घटाने और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने की घोषणा पर कसा तंज

Open in App

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के भारत के फैसले के बाद से पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। 

इसी क्रम में उसने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंध घटाने और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने की घोषणा भी की है।

पाकिस्तान के इस फैसले पर स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।  

बबीता फोगाट ने पाकिस्तान पर कसा तंज, ट्वीट हुआ वायरल

बबीता ने पाकिस्तान के इस कदम पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'एक और बडी खबर-पंक्चर वाले ने MRF के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किये !!'

बबीता के इस ट्वीट को 46 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और करीब 10 हजार बार इसे रीट्वीट किया गया है। 

बबीता फोगाट के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'छोरी धाकड़ है धाकड़ है छोरी धाकड़ है' तो एक अन्य यूजर ने भी लिखा है, 'सागी बात,,, जमा हरियाणवीं स्टायल में।'

एक और यूजर ने बबीता के इस कमेंट पर लिखा है, 'फिर तो कैंची, पंक्चर चिपकाने वाली गोंद, पुरानी ट्यूब का बिजनेस भी डाउन हो जाएगा,, अब पंक्चर का मल्टीस्टोरी मॉल बंद हो जायेगा,, सऊदी वालो अब तो ऊंट भेज दो क्योंकि पंक्चर का बिजनेस तो जन्नत के रास्ते पर है।'

बबीता फोगाट ने इससे पहले आर्टिकल 370 खत्म किए जाने से पहले और बाद में कई ट्वीट किए थे और लिखा था, 'देश की आजादी देखने का मुझे सौभाग्य नहीं मिला, कश्मीर को 370 35A से मुक्ति मिल जाए यह मेरा परम सौभाग्य होगा।'

आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद बबीता फोगाट ने लिखा था, 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।'

 

पाकिस्तान के कदम से भारत पर नहीं पड़ेगा खास फर्क

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने के फैसले से खुद पाकिस्तान को ही ज्यादा नुकसान होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच 2017-18 में द्विपक्षीय व्यापार कुल 2.4 अरब डॉलर रहा जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का महज 0.31 फीसदी और पाकिस्तान के कुल व्यापार का 3.2 फीसदी ही है। इन दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार में बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान लगातार गिरावट आई है। 

पाकिस्तान से इस वर्ष भारत का आयात घटकर 2.84 डॉलर रहा जो मार्च 2018 में 3.5 करोड़ डॉलर था। इस वर्ष मार्च में भारत का पाकिस्तान को निर्यात भी 32 फीसदी घटकर 17.13 करोड़ डॉलर रहा, जो 2018-19 में 7 फीसदी वृद्धि के साथ 2 अरब डॉलर रहा था। 

टॅग्स :बबिता फोगाटपाकिस्तानइंडियाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!