लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को आईपीएल अनुबंध मिला

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:43 IST

Open in App

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को टी20 विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी चुने जाने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण से पहले आईपीएल अनुबंध मिला है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘एलिस से आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजी आगामी टूर्नामेंट के लिये अनुबंध करना चाहती थी लेकिन उन्होंने गुरूवार की रात को एक टीम के साथ करार किया है जिसका नाम अभी पता नहीं है। ’’ गुरूवार को ही 26 साल के एलिस को आईपीएल के बाद आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया के तीन रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया था।एलिस ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में हैट्रिक ली थी, इससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गये थे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लेने वाले तीसरे आस्ट्रेलियाई बने, उनसे पहले ब्रेट ली और एशटन एगर ऐसा कर चुके हैं। वह जनवरी में आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में बिक नहीं सके थे। आईपीएल का उनका अनुबंध क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मंजूरी पर निर्भर करता है जिसकी स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: 103 रन के साथ नंबर-1 रघुवंशी, ऑरेंज कैप पर कब्जा, जानें किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!