लाइव न्यूज़ :

ATP Ranking: फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच को झटका, दुनिया के नंबर टेनिस खिलाड़ी बने अल्कारेज, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2023 11:27 IST

ATP Ranking: कार्लोस अल्कारेज नवीनतम एटीपी रैंकिंग में नोवाक जोकोविच को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे उन्हें फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देइतालवी ओपन का खिताब जीतने वाले दानिल मेदवेदेव नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।2023 में 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। गत फ्रेंच ओपन चैंपियन ईगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं।

ATP Ranking: फ्रेंच ओपन से पहले नोवाक जोकोविच को बड़ा झटका लगा है। कार्लोस अल्कारेज ने एटीपी रैंकिंग पर कब्जा कर लिया है। अल्कारेज जोकोविच को हटाकर पहले स्थान पर आ गए हैं। फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता मिलेगी। दानिल मेदवेदेव नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। मेदवेदेव ने इतालवी ओपन खिताब पर कब्जा किया था।

रोम में गत चैंपियन के रूप में उतरे जोकोविच को चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। रविवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन के साथ पहली बार स्पेन के अल्कारेज को किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिलेगी। पेरिस में गुरुवार के ड्रा हो रहा है। फ्रेंच ओपन जो रविवार से शुरू हो रहा है। 

वह इस महीने 20 बरस के हो जाएंगे। उन्होंने 2023 में 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ गत फ्रेंच ओपन चैंपियन ईगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वह एक साल से अधिक समय से दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।

उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका दूसरे स्थान पर हैं। इटैलियन ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली एलेना रिबाकिना दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। जेसिका पेगुला तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। 

टॅग्स :ATPटेनिसTennis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम