लाइव न्यूज़ :

ATP Finals 2022: नडाल का खिताब जीतने का सपना अधूरा, बाइस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता को 22 साल के फेलिक्स ने 6-3, 6-4 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 15:29 IST

ATP Finals 2022: तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने टेलर फ्रिट्ज को हराकर राफेल नडाल का बाहर होना तय कर दिया। करियर में दूसरी बार लगातार चार मैच हारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी ओपन और पेरिस के बाद यह उनकी लगातार चौथी हार थी।आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था लेकिन चोट के कारण विम्बलडन सेमीफाइनल से हटना पड़ा। 2010 और 2013 में उपविजेता रहे।

ATP Finals 2022: बाइस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल एटीपी फाइनल्स में हारकर बाहर हो गए और एक बार फिर यह खिताब जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया । शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल को पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेलिक्स आगर एलियास्मिे ने 6-3, 6-4 से हराया। 22 साल के कनाडा के खिलाड़ी ने बाहर कर दिया।

यह ग्रुप चरण में उनकी लगातार दूसरी हार थी। इसके अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने टेलर फ्रिट्ज को हराकर नडाल का बाहर होना तय कर दिया। इस नतीजे से कार्लोस अलकाराज का साल के आखिर में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहना तय है। नडाल अपने करियर में दूसरी बार लगातार चार मैच हारे हैं। अमेरिकी ओपन और पेरिस के बाद यह उनकी लगातार चौथी हार थी।

सत्र की शुरुआत में उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था लेकिन चोट के कारण विम्बलडन सेमीफाइनल से हटना पड़ा। नडाल ने हार के बाद कहा ,‘मुझे नहीं लगता कि मैं टेनिस खेलना या मानसिक रूप से मजबूत होना भूल चुका हूं। मुझे सारी सकारात्मक चीजों को याद करके मजबूती के सथ वापसी करनी होगी।’ नडाल ने दस प्रयासों में कभी भी एटीपी फाइनल्स नहीं जीता है। वह 2010 और 2013 में उपविजेता रहे।

टॅग्स :राफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम