लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के अजेयक्रम को तोड़ने उतरेगा एटीके मोहन बागान

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:24 IST

Open in App

मडगांव, 20 दिसंबर फार्म में चल रही दो टीमें मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान और बेंगलुरू एफसी सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने सामने होंगी।

एटीके मोहन बागान का आक्रमण और रक्षात्मक पंक्ति काफी मजबूत है तो वहीं बेंगलुरु के आंकड़े भी खराब नहीं है जिसे इस सत्र में अब तक एक मैच में भी हार नही मिली है। जिससे दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी होगा। दोनों ही टीमें शीर्ष चार में शामिल हैं।

एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो हबास इस बात से अच्छी तरह से अवगत है कि उनकी टीम को अभी असली चुनौती का सामना करना बाकी है।

हबास ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी मैच जीतना असंभव है। टीमें काफी संतुलित है और सभी टीमों के लिए जीत की लय को बनाए रखना मुश्किल है। फुटबॉल में तीन अंक पाने का विचार अच्छा है। मैं ड्रॉ या हारने के बारे में नहीं सोच सकता।”

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरु एक मजबूत टीम है। हमारे लिए अन्य मैचों की तरह ही इसमें भी तीन अंक लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन मैं जानता हूं कि बेंगलुरु और एटीके मोहन बागान का मैच महत्वपूर्ण है। हम मैच का फैसले आने तक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं।"

दूसरी तरफ बेंगलुरु के कोच कार्लेस कुआड्रॉर्ट मानते हैं कि उनकी टीम को अपना अजेयक्रम जारी रखने के लिए एटीके मोहन बागान के खिलाफ शारीरिक चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

कुआड्रॉर्ट ने कहा, “ उनके पास (एटीके मोहन बागान) एक ऐसी टीम है जिसमें बहुत अच्छे खिलाड़ी है। हम उनके बारे में जानते हैं। वे काफी फुर्तीले हैं। हमने एफसी गोवा के खिलाफ उनके खेल को देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!