लाइव न्यूज़ :

Asian Qualifiers: विकास कृष्ण को झटका, आंख में चोट के चलते फाइनल से बाहर, करना पड़ा सिल्वर से संतोष

By भाषा | Updated: March 11, 2020 13:35 IST

विकास ने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के दो बार के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के दूसरे वरीय अबलइखान जुसुपोव को हराया था।

Open in App

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विकास कृष्ण (69 किग्रा) बुधवार को आंख में चोट के कारण एशिया/ओसियाना मुक्केबाजी क्वालीफायर के फाइनल से बाहर हो गए, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास को खिताबी मुकाबले में जोर्डन के जेयाद ईशाश से भिड़ना था।

मुक्केबाज विकास कृष्ण के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘कट लगने के कारण वह मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगा। डाक्टरों ने उसे हटने को कहा है।’’

विकास ने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के दो बार के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के दूसरे वरीय अबलइखान जुसुपोव को हराया था। सेमीफाइनल के दूसरे दौर में विकास की बायीं आंख के ऊपर कट लगा था। उन्होंने यह मुकाबला खंडित फैसले में जीता था। मौजूदा क्वालीफायर प्रतियोगिता से विकास सहित भारत के आठ मुक्केबाज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजीइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!