Asian Para Games 2023: अंकुर धामा ने किया कमाल, 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, अब तक 48

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 25, 2023 02:13 PM2023-10-25T14:13:00+5:302023-10-25T14:47:03+5:30

Asian Para Games 2023: पैरा-एथलीट अंकुर धामा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। 

Asian Para Games 2023 medals tally Ankur Dhama wins Gold Men's 1500m T11 event India sixth see video | Asian Para Games 2023: अंकुर धामा ने किया कमाल, 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, अब तक 48

file photo

Highlightsअंकुर ने 16:37.29 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला।

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा खेलों में पदक बरस रहे हैं। भारतीय दल के लिए पदकों की बारिश हो रही है। पैरा-एथलीट अंकुर धामा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को 12वां स्वर्ण दिलाया। भारत फिलहाल 12 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। धामा ने पुरुषों की 5000 मीटर टी11 फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

अंकुर ने 16:37.29 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक 17:18.74 मिनट के समय के साथ क्रिगिस्तान के अब्दुवली को मिला। गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को यहां हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने इस साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था। एक अन्य भारतीय पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला। सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक की पुरुष भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में 68.55 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था जो तत्कालिन विश्व रिकॉर्ड था।

Web Title: Asian Para Games 2023 medals tally Ankur Dhama wins Gold Men's 1500m T11 event India sixth see video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे