एशियन गेम्स : पेट दर्द के बाद भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: August 24, 2018 06:43 PM2018-08-24T18:43:21+5:302018-08-24T18:43:21+5:30

एशियाई खेलों में गई भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली शेकाले को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Asian Games: Indian rowers Sayali Shekale admitted in hospital | एशियन गेम्स : पेट दर्द के बाद भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली अस्पताल में भर्ती

एशियन गेम्स : पेट दर्द के बाद भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली अस्पताल में भर्ती

पालेमबांग, 24 अगस्त। एशियाई खेलों में गई भारतीय नौकायन खिलाड़ी सयाली शेकाले को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। भारतीय टीम के मुख्य कोच इस्माइल बेग ने कहा, 'वह गुरुवार मध्यरात्रि से पेट दर्द कि शिकायत कर रही थी। प्रतियोगिता के बाद मुझे उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। चिकित्सकों ने कहा कि उसे एपेंडिसाइटिस की समस्या है। उसे वहां दो-तीन दिनों के लिए रूकना होगा।

नौकायन से जुड़ी सभी स्पर्धाओं में भारत को एक चौकड़ी स्कल्स में स्वर्ण सहित तीन पदक मिले। भारतीय नौकायन टीम शुक्रवार को वहां से प्रस्थान करेगी, लेकिन 21 वर्षीय सयाली इलाज के लिए वहीं रूकेंगी।

बेग ने कहा, 'हम उसे अकेले नहीं छोड़ रहे हैं, हमारे चिकित्सक उसके साथ रहेंगे। उम्मीद है वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। सयाली ने पूजा के साथ युगल स्कल्स स्पर्धा की टीम बनाई थी जो फाइनल में पहुंचने में सफल रही। फाइनल में यह जोड़ी छठे स्थान पर रही। 

प्रतियोगिता के बाद एकल स्कल्स में कांस्य पदक जीतने वाले दुष्यंत ठाकुर को भी चिकित्सकीय मदद की जरूरत पड़ी। वह दो किलोमीटर की रेस पूरी करने के बाद गिर गए और पदक समारोह में भी वह खड़े होने के लिए संघर्ष करते दिखे।

नौकायन के एक और खिलाड़ी जगवीर सिंह (लाइटवेट एट स्पर्धा) को भी मेडिकल सेंटर ले जाया गया। बेग ने कहा, 'दोनों निर्जलीकरण के कारण बीमार हो गए थे। वे अब ठीक हैं।

Web Title: Asian Games: Indian rowers Sayali Shekale admitted in hospital

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे