एशियन गेम्स 2023: भारतीय पुरुष टीम ने 3000 मीटर रोलर स्केट रिले में जीता कांस्य पदक

By आकाश चौरसिया | Published: October 2, 2023 11:18 AM2023-10-02T11:18:17+5:302023-10-02T11:29:40+5:30

19 वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने 3000 मीटर रोलर स्केट रिले में सोमवार को कांस्य पदक जीता है। वहीं ताइवान ने गोल्ड और कोरिया ने रजत पर कब्जा किया।

Asian Games 2023 Indian men team wins bronze medal in 3000 meter roller skate relay | एशियन गेम्स 2023: भारतीय पुरुष टीम ने 3000 मीटर रोलर स्केट रिले में जीता कांस्य पदक

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsभारतीय पुरुष टीम ने रोलर स्केट मे कांस्य पदक जीतारोलर स्केटर रिले की यह प्रतियोगिता 3000 मीटर में हुआ हैपुरुष टीम से महिला टीम भी रोलर स्केट रिले में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुई

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम ने 3000 मीटर रोलर स्केट रिले में सोमवार को कांस्य पदक जीता है। चीन के हांगजाऊ शहर में 19वें एशियन गेम्स चल रहे हैं। टीम से आर्यनपाल सिंह गुहम, आनंदुकमार वेलकुमार, सिद्धांत राहुल कांबले और विक्रम राजेंद्र इंगळे ने  4:10.128 समय में खेल को पूरा किया। रिले खेल कियानतांग रोलर स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जाएगा।

वहीं, ताइवान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। ताइवान की टीम में तसु-क्षेंग क्षाउ, यु-लिन हुआंग और फु-शिुयान-को ने 3000 मीटर रिले गेम को 4:05.692 समय में पूरा किया। 

दूसरी तरफ कोरिया ने 4:05.702 समय में रजत पदक जीता है। वहीं, कोरिया से घांघो शोई, ईन्हो शोई, शियोलवोन जुंग और बेयोंगघी जेयोंग खेल रहे थे। 

रिले गेम में पुरुष टीम से पहले महिला टीम ने भी 3000 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता है। भारती महिला टीम में संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज शामिल थी। इन सबने मिलकर भारत की ओर से रिले में परफॉर्म किया। 

वहीं, महिला 3000 मीटर रोलर स्केट रिले में ताइवान ने गोल्ड और कोरिया ने रजक पदक अपने नाम किया था। दोनों के बीच समय का अंतराल 4:19.447 और 4:21.146 रहा है। 

इस तरह से एशियन गेम की अंकतालिका में भी भारत कुछ पायदान आगे बढ़ा है। अब भारत के कुल 55 मेडल हो गए हैं जिसमें 13 गोल्ड, 21 रजत और 21 कांस्य पदक हैं। 

Web Title: Asian Games 2023 Indian men team wins bronze medal in 3000 meter roller skate relay

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे